AI रिसेप्शनिस्ट
जवाब, बुकिंग, शेड्यूल
ऐसा फ्रंट डेस्क जो कभी उठकर नहीं जाता। आपका AI रिसेप्शनिस्ट WhatsApp और फ़ोन पर हर पूछताछ का जवाब देता है, चाहे कोई भी वक़्त हो, ग्राहक की अपनी भाषा में, और उसे बुकिंग में बदल देता है।
रात 9:40 बजे एक ख़रीदार आपके वाकड होर्डिंग वाले नंबर पर कॉल करता है। रिसेप्शनिस्ट जवाब देता है, बजट और समय पूछता है, और रविवार सुबह 11 बजे की विज़िट बुक कर देता है।
आज यह क्या करता है
- हर WhatsApp मैसेज का जवाब, किसी भी वक़्त, हिंदी, अंग्रेज़ी या हिंग्लिश में — जिसमें ग्राहक लिखे।
- फ़ोन कॉल का जवाब उसी वक़्त देता है, देखता है कौन-से स्लॉट ख़ाली हैं, एक होल्ड करता है, और पेमेंट लिंक WhatsApp पर भेजता है।
- अपॉइंटमेंट और आपके प्रोजेक्ट की साइट विज़िट बुक करता है, और WhatsApp पर तय तारीख़ वाले टूर की सीटें भी।
- ग्राहक जब तक उसी WhatsApp बातचीत में UPI से एडवांस देता है, स्लॉट या सीटें होल्ड रहती हैं, और पेमेंट होते ही बुकिंग कन्फ़र्म।
- WhatsApp पर रीशेड्यूल और कैंसिल, उन्हीं सीमाओं में जो आपने तय कीं। आपकी सीमा से बड़ा रिफ़ंड आपकी हाँ का इंतज़ार करता है।
- जब ग्राहक किसी इंसान से बात करना चाहे, नाराज़ हो, या ऐसा कुछ माँगे जो इसे करने की इजाज़त नहीं, तो बात आपकी टीम को सौंप देता है। कॉल पर कॉल आपको ट्रांसफ़र कर देता है।
- शुरुआत में इसके WhatsApp जवाब आपकी हाँ के बाद ही जाते हैं, ताकि ग्राहकों से पहले आप पढ़ लें।
अभी आना बाकी
- शुरू हो रहा है
हर बुकिंग से एक दिन पहले और दो घंटे पहले याद दिलाने का मैसेज। आज यह उन बुकिंग के लिए जाता है जिनका समय बदला गया हो; हर नई बुकिंग के लिए यह अभी शुरू हो रहा है।
- योजना में
Instagram के मैसेज, आपकी अपनी वेबसाइट पर चैट और WhatsApp कॉल — इनका जवाब भी इसी तरह।