सीधे मुख्य हिस्से पर जाएँ

ट्रैवल एजेंसियों और टूर ऑपरेटरों के लिए

पाँच दिन सवाल पूछे। फिर किसी और से बुक कर लिया।

WhatsApp पर Vyanza पैकेज के हर सवाल का जवाब आपकी अपनी इटिनरेरी से देता है, जितना समय लगे — और आपकी कॉल भी उठाता है। परिवार तैयार होते ही यह उस तारीख़ के टूर की सीटें होल्ड करता है और उसी बातचीत में UPI से एडवांस ले लेता है।

  • हज़ार सवाल, और पूछताछ ठंडी

    बेटी के लिए एक्स्ट्रा बेड मिलेगा? गोंडोला शामिल है? हर जवाब देने में आपको कुछ घंटे लग जाते हैं, और परिवार उसके पास चला जाता है जिसने पहले जवाब दिया।

  • एक ही सीट, दो बार बिक गई

    दो एजेंट अलग-अलग चैट में 14 मई के उसी टूर की आख़िरी सीट कन्फ़र्म कर देते हैं, और फिर किसी एक परिवार को मना करना पड़ता है।

  • एडवांस के लिए हफ़्ते भर की भाग-दौड़

    बुकिंग मंगलवार को पक्की होती है। एडवांस आता है अगले सोमवार — वह भी शायद, आपके चार बार याद दिलाने के बाद।

उदाहरण

Wanderlane Holidays, पुणे

एक Instagram विज्ञापन से कश्मीर पैकेज की पूछताछ आती है। सवाल पाँच दिन तक आते रहते हैं — एक फ़ोन कॉल पर और WhatsApp पर। Vyanza को याद रहता है कि उन्होंने क्या पूछा, कॉल पर भी।

  • ग्राहक: कश्मीर 6 रात वाले पैकेज की डिटेल भेजो।
  • Vyanza: श्रीनगर 3 रातें, गुलमर्ग 2, पहलगाम 1। एक रात हाउसबोट में। ₹28,500 प्रति व्यक्ति, 14 मई का टूर।
  • ग्राहक: बेटी के लिए एक्स्ट्रा बेड मिलेगा? गोंडोला शामिल है?
  • Vyanza: जी हाँ, एक्स्ट्रा बेड ₹8,000 (5 से 11 साल के बच्चे के लिए)। गोंडोला फ़ेज़ 1 शामिल है, फ़ेज़ 2 चाहें तो ₹1,200 प्रति व्यक्ति।
  • ग्राहक: ठीक है। 2 बड़े + 1 बच्चा, 14 मई। बुक करो।
  • Vyanza: 2 बड़े + 1 बच्चा, 14 मई। कुल ₹82,000। सीटें होल्ड कर दी हैं — ₹20,000 एडवांस की UPI रिक्वेस्ट भेज रही हूँ।
  • Vyanza: ₹20,000 एडवांस मिल गया। बुकिंग कन्फ़र्म।

एडवांस आते ही बुकिंग का कन्फ़र्मेशन चला जाता है। पूछताछ एक Instagram विज्ञापन से आई थी, इसलिए वह ₹20,000 उसी विज्ञापन के खाते में गिना जाता है। Wanderlane में किसी को किसी के पीछे भागना नहीं पड़ा।

यह आपके लिए क्या करता है

  • सही तारीख़ के टूर पर सीटें होल्ड

    परिवार के पेमेंट करने तक सीटें होल्ड रहती हैं, ताकि 14 मई के टूर की एक ही सीट दो बार न बिके।

  • एडवांस, उसी चैट में

    परिवार के हाँ कहते ही UPI रिक्वेस्ट चली जाती है, और पैसा आते ही बुकिंग अपने आप कन्फ़र्म हो जाती है।

  • जवाब आपकी अपनी इटिनरेरी से

    क्या शामिल है, क्या नहीं, होटल, बच्चों के रेट, एक्स्ट्रा ऐड-ऑन — WhatsApp पर सब उसी इटिनरेरी से जो आपने भेजी। जवाब का हर दाम और हर तारीख़ भेजने से पहले आपके अपने डेटा से मिलाई जाती है।

  • हर परिवार की बातें याद

    चैट और एक कॉल में फैले पाँच दिन के सवाल। WhatsApp पर इसे याद रहता है कि परिवार ने पहले क्या कहा था, तो किसी को कुछ दोबारा नहीं बताना पड़ता।

  • किस विज्ञापन से टूर भरा

    आपके Facebook, Instagram और Google विज्ञापन और अख़बार का विज्ञापन — असल में आए एडवांस के हिसाब से तुलना।

अगला टूर फ़ुल कीजिए।

14 दिन मुफ़्त। एक इटिनरेरी भेजिए और इसे जवाब देते देखिए।