यह सिर्फ़ सार है। क़ानूनी तौर पर इस पेज का अंग्रेज़ी रूप ही मान्य है।
यह पॉलिसी इस वेबसाइट (vyanza.ai) और Vyanza प्लेटफ़ॉर्म, दोनों पर लागू होती है। नीचे इसका सार है।
1. यह वेबसाइट
इस वेबसाइट पर कोई कुकी नहीं, कोई एनालिटिक्स नहीं, कोई ट्रैकर नहीं और कोई फ़ॉर्म नहीं। होस्टिंग सेवा बस वही आम सर्वर लॉग रखती है जो हर वेब सर्वर रखता है।
2. बिज़नेस (हमारे ग्राहक)
हम रखते हैं: मालिक और टीम के नाम और मोबाइल नंबर, बिज़नेस की जानकारी (सर्विस, दाम, समय, स्टाफ़, प्रोजेक्ट, पैकेज, नियम), आपके अपलोड किए दस्तावेज़, और बिलिंग व वॉलेट का हिसाब।
इसका इस्तेमाल सेवा देने, सही बिल बनाने, मदद करने, प्लेटफ़ॉर्म सुरक्षित रखने और क़ानूनी ज़रूरतें पूरी करने में होता है। हम इसे बेचते नहीं।
3. आपके ग्राहक
जो व्यक्ति किसी बिज़नेस से संपर्क करता है, उसके डेटा का डेटा फ़िड्यूशरी वही बिज़नेस है; Vyanza उसकी तरफ़ से, उसके कहने पर, डेटा प्रोसेसर की तरह काम करता है।
प्रोसेस होता है: नाम और फ़ोन नंबर, मैसेज, कॉल की रिकॉर्डिंग और उसकी लिखी हुई कॉपी, क्या पूछा, बुकिंग और पेमेंट की स्थिति, और "संपर्क न करें" की बात।
क्यों: आपको जवाब देने, बुकिंग करने, पेमेंट लेने और याद दिलाने के लिए — और किसी काम के लिए नहीं।
कितने समय तक: मैसेज 24 महीने, बातचीत का सार और आपकी बताई बातें दो साल, कॉल की रिकॉर्डिंग और उसकी लिखी कॉपी 90 दिन। बुकिंग और पेमेंट का रिकॉर्ड उतने समय रहता है जितना टैक्स क़ानून कहता है।
हर बिज़नेस अपने ग्राहकों को Vyanza के ज़रिए अपनी छोटी प्राइवेसी सूचना दिखाता है। उससे आप अपना डेटा डिलीट करवाने को कह सकते हैं, और यह माँग सीधे बिज़नेस के पास मंज़ूरी के लिए जाती है।
4. WhatsApp, Facebook, Instagram और Google से आने वाला डेटा
कोई बिज़नेस अपने खाते ख़ुद जोड़ता है और कभी भी हटा सकता है। जोड़ने पर हमें उसी बिज़नेस के लिए मिलता है: उसके WhatsApp मैसेज, उसके लीड फ़ॉर्म के जवाब, और उसके विज्ञापनों का ख़र्च और नतीजे।
हम इसका इस्तेमाल सिर्फ़ उसी बिज़नेस को सेवा देने में करते हैं। हम इसे न बेचते हैं, न किसी दूसरे बिज़नेस के लिए AI सिखाने में लगाते हैं। खाता हटाते ही आगे कुछ नहीं आता।
Google Ads जोड़ने पर: Vyanza’s use and transfer of information received from Google APIs to any other app will adhere to the Google API Services User Data Policy, including the Limited Use requirements.
5. कॉल
कॉल रिकॉर्ड की जा सकती है — कॉल की शुरुआत में यह बता दिया जाता है — और हर कॉल की लिखी हुई कॉपी बनती है। रिकॉर्डिंग उस बिज़नेस की होती है और 90 दिन बाद डिलीट हो जाती है। बिज़नेस चाहे तो रिकॉर्डिंग बंद कर सकता है।
6. सेवा देने वाली कंपनियाँ, और डेटा कहाँ रहता है
हम कुछ ख़ास सेवा देने वाली कंपनियों की मदद लेते हैं, जिनका नाम नहीं, सिर्फ़ काम बताते हैं: भारत में क्लाउड होस्टिंग और स्टोरेज; टेलीकॉम और मैसेजिंग; AI और आवाज़ की प्रोसेसिंग; पेमेंट; और सेवा पर नज़र रखने वाले टूल।
पूरी सूची चाहिए, तो शिकायत अधिकारी से माँगी जा सकती है।
बिज़नेस और उनके ग्राहकों का निजी डेटा भारत में रखा जाता है। कॉल या मैसेज का जवाब देते समय उसकी बात कुछ देर के लिए प्रोसेस करनी पड़ती है; AI और आवाज़ की प्रोसेसिंग करने वाली कुछ कंपनियाँ, और हमारी कॉल संभालने वाली सेवा का एक हिस्सा, यह काम भारत से बाहर करते हैं। Vyanza वहाँ कुछ नहीं रखता: जो भी रखा जाता है, वह भारत में ही रखा जाता है।
7. सुरक्षा
हर बिज़नेस का डेटा बाकी हर बिज़नेस से अलग रखा जाता है। डेटा भेजते समय एन्क्रिप्ट रहता है, और हमारी रखी फ़ाइलें भी एन्क्रिप्ट रहती हैं। हमारे लॉग में फ़ोन नंबर और नाम नहीं जाते।
हमारा स्टाफ़ ग्राहकों का डेटा यूँ ही नहीं देखता। सहायता के लिए किसी खाते को देखना हो, तो स्टाफ़ को कारण लिखकर कुछ समय की अनुमति लेनी पड़ती है, और हर अनुमति और उसमें देखी हर चीज़ दर्ज होती है।
8. DPDP क़ानून 2023 के तहत आपके अधिकार
आप अपना डेटा देखने, उसे सुधारने, डिलीट करवाने, किसी को अपनी तरफ़ से नामित करने और अपनी सहमति वापस लेने के लिए कह सकते हैं।
हमारे शिकायत अधिकारी को लिखिए। हम 30 दिन में जवाब देते हैं, और किसी भी हालत में DPDP नियमों की 90 दिन की सीमा के अंदर।
अगर आप किसी बिज़नेस के ग्राहक हैं, तो पहले उसी बिज़नेस से कहिए। जवाब से संतुष्ट न हों, तो भारत के डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड में शिकायत कर सकते हैं।
9. बच्चे, और पॉलिसी में बदलाव
Vyanza बिज़नेस के लिए है, बच्चों के लिए नहीं। हम अपने काम के लिए 18 साल से कम उम्र वालों का डेटा जानबूझकर प्रोसेस नहीं करते, और उसे ट्रैकिंग या टारगेटेड विज्ञापन में कभी इस्तेमाल नहीं करते।
पॉलिसी बदलने पर हम ऊपर लिखी "आख़िरी अपडेट" की तारीख़ बदल देते हैं, और बड़े बदलाव की सूचना प्रोडक्ट में देते हैं।