सीधे मुख्य हिस्से पर जाएँ

डेवलपर और चैनल पार्टनर के लिए

होर्डिंग वाला नंबर बजा। आपकी टीम पाँचवीं मंज़िल पर फ़्लैट दिखा रही थी।

Vyanza हर होर्डिंग नंबर की हर कॉल उठाता है, ख़रीदार से बजट, कितने BHK और कब तक लेना है यह पूछता है, साइट विज़िट बुक करता है, और ख़रीदार के पहुँचने से पहले आपके सेल्स मैनेजर को पूरी जानकारी भेज देता है। फिर बताता है कि किस होर्डिंग ने अपनी कीमत वसूल की।

  • जिस लीड का पैसा दिया, उसे अगले दिन कॉल किया

    Facebook लीड फ़ॉर्म में असली पैसा लगता है। जब तक अगली दोपहर कोई कॉल करता है, ख़रीदार किसी और बिल्डर का सैंपल फ़्लैट देख आता है।

  • साइट विज़िट, जो कभी होती ही नहीं

    रविवार के लिए सब हाँ कहते हैं। फिर न कोई कन्फ़र्म करता है, न कोई याद दिलाता है, और साइट पर गाड़ी खड़ी इंतज़ार करती रहती है।

  • होर्डिंग पर महीने के ₹2 लाख, और कोई हिसाब नहीं

    आप हाईवे का बोर्ड रिन्यू करते हैं क्योंकि लगता है चल रहा है। कोई नहीं बता सकता कि उससे एक साइट विज़िट कितने की पड़ी।

उदाहरण

Sahyadri Heights, वाकड, पुणे

वाकड हाईवे से गुज़रता एक ख़रीदार होर्डिंग देखकर उस पर छपे नंबर पर कॉल करता है। रात के 9:40 बजे हैं।

  • ग्राहक: होर्डिंग पे नंबर देखा। 2 BHK मिलेगा?
  • Vyanza: नमस्ते! जी हाँ। Sahyadri Heights में 2 BHK, 685 sq ft कारपेट, ₹72 लाख से शुरू, सब मिलाकर। 3 BHK भी है।
  • Vyanza: बजट कितना सोचा है, और पज़ेशन कब तक चाहिए?
  • ग्राहक: 70-80 लाख। अगले साल तक शिफ़्ट होना है।
  • Vyanza: बिल्कुल सही रहेगा। साइट विज़िट रख दूँ? इस रविवार 11 बजे या 4 बजे।
  • ग्राहक: रविवार 11 बजे।
  • Vyanza: साइट विज़िट कन्फ़र्म: रविवार सुबह 11:00 बजे। कन्फ़र्मेशन WhatsApp पे भेज रही हूँ।

साइट पर बैठे सेल्स मैनेजर रोहित को WhatsApp पर पूरी जानकारी मिल जाती है: बजट ₹70–80 लाख, 2 BHK, एक साल में पज़ेशन चाहिए, वाकड हाईवे वाले होर्डिंग से आया। सोमवार को रोहित एक लाइन में बताते हैं — "Booked, ₹1.15 crore" — और यह रकम उसी होर्डिंग के खाते में जुड़ जाती है।

यह आपके लिए क्या करता है

  • हर होर्डिंग का अपना नंबर और QR कोड

    छपाई के लिए तैयार डिज़ाइन के साथ। कॉल और स्कैन उसी बोर्ड के खाते में गिने जाते हैं, किसी और के नहीं।

  • नई लीड तक दो मिनट में

    Facebook और Instagram के लीड फ़ॉर्म से आई लीड तक: WhatsApp पर फ़ौरन, और फ़ोन पर कॉल के लिए आपके तय घंटों में। Google विज्ञापन और होर्डिंग पर दिए नंबर की कॉल बजते ही उठ जाती है।

  • आपका सेल्सपर्सन ऐसे ख़रीदार से मिलता है, जिसे वह पहले से जानता है

    बजट, कितने BHK, कब तक लेना है, और ख़रीदार की कही हर बात — मुलाक़ात से पहले WhatsApp पर।

  • इसे आपके प्रोजेक्ट याद हैं

    BHK, कारपेट एरिया, रेट लिस्ट, पज़ेशन की तारीख़, सुविधाएँ और पेमेंट प्लान — चैट से या सीधे आपके ब्रोशर से सीखे हुए, और WhatsApp पर इन्हीं से जवाब।

  • असली डील की रकम, सिर्फ़ पूछताछ की गिनती नहीं

    आपके सेल्सपर्सन नतीजा एक लाइन या वॉइस नोट में बताते हैं, तो आप देखते हैं कि हर होर्डिंग और हर विज्ञापन से असल में कितनी कमाई हुई।

होर्डिंग की अगली कॉल का जवाब दीजिए।

14 दिन मुफ़्त। चैट करके सेटअप, लगभग 15 मिनट में।